1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 19 साल बाद गिरफ्तार हुआ गोधरा कांड का मुख्य आरोपी, 2 आरोपी पहुंचे पाकिस्तान!

19 साल बाद गिरफ्तार हुआ गोधरा कांड का मुख्य आरोपी, 2 आरोपी पहुंचे पाकिस्तान!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
19 साल बाद गिरफ्तार हुआ गोधरा कांड का मुख्य आरोपी, 2 आरोपी पहुंचे पाकिस्तान!

रिपोर्ट: निहाल राठौर

नई दिल्ली: 2002 में हुए गोधरा नरसंहार मामले के मुख्य आरोपी रफीक भाटुक को शुक्रवार को गोधरा पुलिस ने दबोच लिया है। भटुक को गोधरा से ही पकड़ा गया, जहां वह काफी समय तक गुजरात से बाहर रहने के बाद वापस आया था।

पंचमहल पुलिस के (SOG) टीम और गोधरा पुलिस ने शहर के सिग्नल फालिया इलाके में एक घर पर छापा मारा और भाटुक को गिरफ्तार किया। खबरों से पता लगा की वह जीविकोपार्जन के लिए फल बेचा करता था।

भाटुक के साथ कई अन्य़ आरोपिय़ों पर साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 कोच को पेट्रोल से डुबोने का आरोप लगाया गया था। और फिर उन्ही में से किसी ने कोच मे आग लगाकर इस घटने को अंजाम दिया। इस सांप्रदायिक दंगे में अयोध्या से लौट रहे 59 रामसेवक मारे गए थे।

मामले में आरोपी के रूप में नाम आने के बाद भाटुक फरार हो गया था। भागने बाद वह दिल्ली और अन्य स्थानों पर रहने लगा था। जब यह घटना हुई थी तब वह गोधरा के मोहम्मदी मोहल्ले में रहता था, लेकिन बाद में सिग्नल फालिया में रहने लगा।

खबरों से यह पता लगा कि तीन प्रमुख आरोपी अब भी गिरफ्तार होने बाकी हैं। इनमें सलीम पानवाला और शौकत चरखा शामिल हैं जिन्हें पाकिस्तान में होने का शक जताया जा रहा है और साथ हीं उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...