कंग्रेस नेता और पूर्व विधायक अलका लांबा एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार भी उनका चर्चा में आना राजनीतिक है। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल ने बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद से श्रमिको को लाने के लिए मदद मांगी तो, इस पर अलका लांबा भड़क गईं।
लांबा ने ट्वीट के जरिए हमला करते हुए कहा कि देश और राज्य में इनकी ही पार्टी की सरकार होते हुए भी सोनू सूद से मदद मांग रहे है। नाराज अलका ने इस मामले पर इस्तीफा तक मांग लिया।देशभर में फंसे श्रमिकों को बाॅलीबुड एक्टर सोनू सूद उन्हे अपने पैसों से उनके घर भिजवा रहे है।
इसे लेकर उनकी खूब तारीफ भी हो रही हैै। रीवा से भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला ने भी ट्वीट कर बाॅलीवुड एक्टर सोनू सूद से श्रमिकों को लाने के लिए मदद की अपील की थी।