1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर केरल में लागू हुआ Full Lockdown, 8 से 16 मई तक सिर्फ…

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर केरल में लागू हुआ Full Lockdown, 8 से 16 मई तक सिर्फ…

By: Amit ranjan 
Updated:
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर केरल में लागू हुआ Full Lockdown, 8 से 16 मई तक सिर्फ…

नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दूसरे स्ट्रेन के कारण लगातार देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे है, जिससे उबरने के लिए तमाम सरकारें प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन महामारी की रफ्तार हैं की कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। आपको बता दें कि इस महामारी को कंट्रोल करने के लिए अधिकतर राज्य सरकारों ने अपने राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं कई राज्य इस पर अभी भी चर्चा कर रहे है।

आपको बता दें कि कोरोना के लगातार बढ़ते केस को लेकर अब केरल सरकार ने राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है, जो 8 मई से 16 मई तक रहेगा। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में बढ़ते कोरोना केस को लेकर राज्य में  में 8 मई की सुबह 6 बजे से 16 मई तक लॉकडाउन रहेगा। हालांकि इस दौरान लोगों को सभी जरुरी सुविधाएं मिलती रहेगीं।

आपको बता दें कि केरल में कोविड-19 के बुधवार को रिकॉर्ड 41 हजार 953 नए मामले आए हैं, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक केस है। इसके साथ ही, 58 लोगों को कोरोना से मौत हो गई। इसके बाद केरल में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 लाख 62 हजार 363 हो गई है तो वहीं इससे मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 5 हजार 565 हो चुका है।

केरल में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 75 हजार 658 हो चुका है। जबकि, पिछले 24 घंटे के दौरान 23 हजार 106 लोग कोविड-19 से ठीक भी हुए हैं। वहीं अगर हम देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में दूसरी बार एक दिन में चार लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 412,262 नए कोरोना केस आए और 3980 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 3,29,113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को देश में 401,993 नए केस आए थे। दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...