1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ममता के सीबीआई दफ्तर में 6 घंटे तक रहने का आया परिणाम, 7 घंटे बाद चारों TMC नेताओं को मिली CBI कोर्ट से जमानत

ममता के सीबीआई दफ्तर में 6 घंटे तक रहने का आया परिणाम, 7 घंटे बाद चारों TMC नेताओं को मिली CBI कोर्ट से जमानत

By: Amit ranjan 
Updated:
ममता के सीबीआई दफ्तर में 6 घंटे तक रहने का आया परिणाम, 7 घंटे बाद चारों TMC नेताओं को मिली CBI कोर्ट से जमानत

नई दिल्ली : नारदा स्टिंग मामले में सोमवार सुबह सीबीआई ने टीएमसी के चार नेताओं को अपने हिरासत में लिया था, जिसमें दो ममता केबिनेट में मंत्री है, तो एक विधायक। हालांकि इन चारों नेताओं के गिरफ्तारी के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी भी अपने लाव लश्कर के साथ सीबीआई दफ्तर पहुंच गई और वो वहां 6 घंटे तक रुकी रही और गिरफ्तारी का विरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि सीबीआई को उन्हें भी गिरफ्तार करना होगा।

वहीं इस दौरान जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। सीबीआई दफ्तर पर ईंट, पत्थर भी फेंके। आपको बता दें कि टीएमसी समर्थक और कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थरबाजी के दौरान सुरक्षाबलों को लाठियां भी चलानी पड़ी। जिससे किसी तरह की हिंसा को रोका जा सकें।

इधर, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पत्थरबाजी के बाद बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि सीबीआई दफ्तर के बाहर पत्थरबाजी की जा रही है, लेकिन कोलकाता पुलिस, बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं। इस मामले को जल्द निपटाने की अपील है।

बता दें कि सीबीआई दफ्तर में ममता के 6 घंटे रूकने का परिणाम आ गया है और उनके चारों नेताओं को सीबीआई की विशेष अदालत ने जमानत दे दी है। जिनमें प्रमुख मंत्री फिरहाद हकीम, मंत्री सुब्रत बनर्जी, विधायक मदन मित्रा थे।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की ओर से ये बदले की कार्रवाई की जा रही है। केंद्र के इशारे पर एजेंसी टीएमसी के नेताओं के खिलाफ एक्शन ले रही है। वहीं, बीजेपी का तर्क है कि जो भी एक्शन हो रहा है वो अदालत के आदेश पर ही लिया जा रहा है, ऐसे में इसमें बदले की कार्रवाई नहीं है।

बता दें कि 2016 में सामने आए नारदा स्टिंग के मामले में बीते दिनों ही राज्यपाल से जांच करने की इजाजत मिली थी। इसी केस में सीबीआई ने सोमवार को टीएमसी के नेताओं के घर पर छापेमारी की थी और उन्हें अपने साथ दफ्तर ले आई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...