एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है। सूत्रों के मुताबिक उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर मनमोहन सिंह जिन्हें बीती रात एम्स में भर्ती कराया गया था, उनकी बुखार के अन्य बीमारियों का कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वह फिलहाल स्थिर हैं और एम्स के कार्डियोथोरासिक सेंटर में उनकी देखभाल की जा रही है। बतादें कि, मनमोहन सिंह को एक नई दवा के रिएक्शन के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत अचानक रविवार रात को खराब हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार(10 मई) रात पौने नौ बजे उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स) के कार्डियक सेंटर के आइसीयू में भर्ती किया गया।