मुंबई: कोरोना महामारी का रफ्तार हैं की कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, वो लगातार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां ये कई लोगों को संक्रमित करता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस महामारी ने कई लोगों की जान भी ले ली। आपको बता दें कि इसी महामारी ने कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड की भी जान ले ली।
जानकारी के मुताबिक, गायकवाड का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने आज सुबह 10 बजे अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। बता दें कि एकनाथ गायकवाड एक पूर्व सांसद, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जाने जाते थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। गायकवाड का अचानक जाना मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
एकनाथ गायकवाड़ का पूरा परिवार इस समय अस्पताल में है। गायकवाड़ का शव दोपहर में उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंच रहे हैं।
गृह राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल ने कहा कि, “पिछले 20-25 सालों से हम युवा नेता उन्हें एक वरिष्ठ नेता के रूप में देख रहे हैं। उनके जाने से निश्चित रूप से मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए झटका है। उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में देखा गया है जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उनसे बहुत सी बातें सीखी हैं, जैसे किसी के राजनीतिक जीवन में कड़ी मेहनत करने की इच्छा, कुछ हासिल करने का संकल्प।”