1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी शशिकला की करोड़ो की बेनामी संपत्ति जब्त, तीन दिन पहले ही…

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी शशिकला की करोड़ो की बेनामी संपत्ति जब्त, तीन दिन पहले ही…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी शशिकला की करोड़ो की बेनामी संपत्ति जब्त, तीन दिन पहले ही…

रिपोर्ट – पल्लवी त्रिपाठी

तमिलनाडू : तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी वीके शशिकला की आय से अधिक संपत्ति के चलते संपत्ति जब्त की जा रही है । वीके शशिलता को जेल से आए अभी तीन दिन ही हुए हैं । इसी बीच प्रशासन ने शशिकला की संपत्ति जब्त करना शुरू कर दिया है ।

बता दें कि वीके शशिकला की कांचीपुरम, तंजावुर, तिरुवरुर और चेंगलपेट जिलों में मौजूद संपत्ति को जब्त कर लिया गया है । प्रशासन ने तंजावुर में करीब 26,000 वर्ग फीट से ज्यादा, कांचीपुरम में 144 एकड़ और तिरुवरुर में लगभग 1,050 एकड़ जमीन जब्त की गयी है । बताया जा रहा है कि तिरुवरुर की जमीन शशिकला और उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कंपनी के पास थी । कंपनियों ने इन संपत्तियों को 1994 और 1996 के बीच खरीदा था ।

जिला अधिकारियों ने आधिकारिक बयान में कहा कि ‘शशिकला की संपत्तियों को अदालत के आय से अधिक संपत्ति को लेकर दिए आदेश के अनुसार जब्त किया जा रहा है । हालांकि, प्रशासन द्वारा अभी इस कार्रवाई को अंजाम देने का विरोध भी हो रहा है, क्योंकि इन मामलों में एआईएडीएमके की पूर्व नेता को चार साल पहले दोषी ठहराया गया था । इसके अलावा राज्य विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बचा है।’

मुख्यमंत्री पलानीसामी ने भी इस संबंध में बयान दिया । उन्होंने कहा, ‘ये कार्रवाई किसी भी तरह राजनीति से संबंधित नहीं हैं। अदालतों ने अपने फैसले दिए हैं और जिन्हें उसके आधार पर कार्रवाई करनी है, वे अपना काम कर रहे हैं। यह बिल्कुल भी राजनीतिक नहीं है।’ इससे पहले सत्तारूढ़ एआईएडीएमके ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि शशिकला और उनके समर्थकों का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और उनके द्वारा पार्टी के झंडे का उपयोग करना अवैध है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...