1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पटाखा गोदाम आग : CM ने कहा ना होने पाए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति

पटाखा गोदाम आग : CM ने कहा ना होने पाए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पटाखा गोदाम आग : CM ने कहा ना होने पाए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुशीनगर में अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध पटाखा फैक्ट्री या गोदाम ना रहे।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर में उनसे मिलने पहुंचे गोरखपुर के मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी को दिए।

बता दें कि बुधवार सुबह कुशीनगर के कप्तानगंज में एक मकान में अवैध रूप से स्टॉक किए गए पटाखों में आग लगने व विस्फोट से चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हैं।

इस लेकर मुख्यमंत्री ने दो टूक निर्देश दिया है कि ऐसी घटना अब कहीं और हुई तो अधिकारियों की जवाबदेही होगी। सीएम योगी ने अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि ठंड के मौसम में राहत कार्यों को लेकर सजग रहें। किसी भी गरीब बेसहारा को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में स्वेटर वितरण व गरीबों में कम्बल वितरण का कार्य प्राथमिकता पर कराने को कहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...