1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वित्त मंत्री बोली- प्रवासी मजदूरों पर राजनीति न करें राहुल गांधी

वित्त मंत्री बोली- प्रवासी मजदूरों पर राजनीति न करें राहुल गांधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वित्त मंत्री बोली- प्रवासी मजदूरों पर राजनीति न करें राहुल गांधी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को आर्थिक पैकेज की पांचवी और आखिरी किस्त का एलान किया है। इस दौरान उनसे प्रवासी मजदूरों को लेकर सवाल पूछा गया तो इस पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए पार्टी को इस मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि ये समय सड़क पर मजदूरों से बात कर राजनीति करने का नहीं है। मै कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी से निवेदन करती हूं इस पर राजनीति ना करें। दरअसल शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की सड़को पर प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर उनका हाल चाल लिया था।

प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री ने कहा, मैं विपक्षी पार्टी से कहना चाहती हूं कि वे प्रवासियों के मुद्दे पर हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। इस मामले पर राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर बहुत गंभीर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...