1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त आज, शाम चार बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त आज, शाम चार बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त आज, शाम चार बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कोरोना संकटकाल में मंदी से जूझ रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का आगाज किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की तीन किस्तों का एलान कर चुकी हैं। आज इसी क्रम में चौथी किस्त का एलान होगा। शाम चार बजे वित्त मंत्री इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। 

आर्थिक पैकेज की पहली किस्त का एलान बुधवार को हुआ था। निर्मला सीतारमण ने कहा था कि वो कुछ दिनों यानी रोज मीडिया के सामने आएंगी और विस्तार से आर्थिक पैकेज की जानकारी देंगी। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीसरी किस्त का एलान किया था। इसमें उन्होंने किसानों और ग्रामीण भारत के लिए दी गई राहतों के बारे में विस्तार से बताया। सरकार ने कृषि के आधारभूत ढांचे के लिए एक लाख करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...