अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर पूरे फर्रुखाबाद जनपद में जोश का माहौल देखा जा रहा है।
श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के शिलान्यास की पूर्व संध्या पर फर्रुखाबाद के नगर कस्बों गांव गली मोहल्लों में उत्साहित राम भक्तों द्वारा अपने अपने घरों में दीपक जलाकर जय श्रीराम के जोरदार उदघोष के साथ दीपावली मनाई गई।
साथ ही मंदिर और शिवालो में अखंड रामायण के साथ भजन कीर्तन के कार्यक्रम चल रहे हैं।
फिलहाल फर्रुखाबाद जनपद की जनता को बेसब्री से अयोध्या के श्री राम जन्म भूमि मन्दिर की भूमि पूजन का इंतजार है।
चारों ओर श्री राम भक्तों में काफी जोश देखने को मिल रहा है। श्री राम जन्म भूमि मन्दिर के शिलान्यास की पूर्व संध्या पर उत्साहित श्री राम भक्तों द्वारा घर घर दीपक जलाये गये।

साथ ही मंदिर और शिवालयों में अखंड रामायण के साथ भजन कीर्तन के कार्यक्रम चल रहे हैं ।