1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद : किसान सहकारी चीनी मिल व आसवनी इकाई का डीएम मानवेन्द्र सिंह ने किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद : किसान सहकारी चीनी मिल व आसवनी इकाई का डीएम मानवेन्द्र सिंह ने किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद : किसान सहकारी चीनी मिल व आसवनी इकाई का डीएम मानवेन्द्र सिंह ने किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी एवं चीनी मिल प्रबन्ध समिति के सभापति मानवेन्द्र सिंह ने दि किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड कायमगंज में भ्रमण कर चीनी मिल के मरम्मत कार्यों की समीक्षा की ।

 

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कैन कैरियर, मिल हाउस, वायलिंग हाउस, पावर हाउस, ड्रायर हाउस सहित सभी मशीनरी एवं चीनी बनाने की मशीनों से सम्बन्धित समस्त संयंत्रों का बारीकी से निरीक्षण कर साथ में मौजूद प्रधान प्रबन्धक किशन लाल एवं चीफ इंजीनियर योगेश कुमार गुप्ता से विधिवत जानकारी की ।साथ ही

साथ जिलाधिकारी निर्देश दिये कि मिल का मरम्मत कार्य सुदृढ़ ढंग से कराया जाए।  जिससे पेराई सत्र के दौरान चीनी मिल द्वारा अधिक से अधिक गन्ना की पेराई कर मिल क्षेत्र के सभी किसानों के समय से गन्ना की पेराई की जा सके।

 

इसके उपरांत जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने चीनी मिल की आसवनी ईकाई में पैदल भ्रमण कर मशीनरी आदि का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आसवनी ईकाई में उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त 25 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीपी सीबी मानकों के अनुरूप बायो कांपोस्ट आधारित शून्य उत्प्रवाह संयंत्र प्लांट का अवलोकन कर साथ में मौजूद प्रधान प्रबन्धक किशन लाल एवं आसवनी प्रबन्धक आर के मिश्रा से उक्त संयंत्र प्लांट लगने से फायदे के बारे में जानकारी की।

 

साथ ही साथ आसवनी ईकाई को शासन से प्राप्त वित्तीय सहायता के अंतर्गत कराये जाने वाले कार्यों को समुचित रूप से कराकर आसवनी ईकाई को शीघ्र से शीघ्र संचालित करने के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने निर्देश दिये।

 

निरीक्षण के दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल एवं चीफ इंजीनियर योगेश कुमार गुप्ता द्वारा मिल समिति के सभी कार्यों से अवगत कराते हुए दी गई जानकारी एवं मिल में चल रहे मरम्मत कार्य तथा उत्कृष्ट रखरखाव देखकर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भारी प्रशन्नता व्यक्त कर मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल सहित सभी अधिकारियों की कार्यप्रणाली की भूरि भूरि प्रशंसा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के साथ एसडीएम सुनील कुमार यादव, स्टेनो नीरज कुमार, चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक किशन लाल, मुख्य लेखाकार

 

मेवालाल, चीफ इंजीनियर योगेश कुमार गुप्ता, सिविल इंजीनियर ए पी सिंह, चीफ कैमिस्ट अमित कुशवाहा, आसवनी प्रबन्धक आर के मिश्रा, कैमिस्ट अहमद खुर्शीद रिजवी, फोरमैन सुशील मिश्रा व स्टेनो अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...