प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु फर्रुखाबाद जनपद की नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा एक करोड़ से अधिक की लागत से बनबाये गये कानपुर मण्डल के प्रथम मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर ( एमआरएफ )
सेन्टर का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया , ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी , भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर की मौजूदगी में फीता काटकर , नारियल फोङकर एवं शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सहित सभी अतिथियों का चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा फूलों का बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह , मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने दिये गये संक्षिप्त एवं सारगर्भित उदवोधन मे कहा कि वैसे तो शासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु सभी नगरपालिकाओं
एवं नगरपंचायतों को मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर तैयार करबाने के निर्देश दिये गये हैं ।लेकिन शासन के निर्देशों का कङाई से शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा विशेष प्रयास कर कानपुर मण्डल में सबसे पहले मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर तैयार करबाकर विशेष सराहनीय कार्य किया है ।
हीं शासन की मंशा के अनुरूप नगरपालिका परिषद कायमगंज द्वारा विशेष प्रयास कर अल्प समय में ही कानपुर मण्डल मैं प्रथम मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेन्टर तैयार करबा लिए जाने पर चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर की जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने
भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि कायमगंज नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर द्वारा अपने कार्य काल के दौरान शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत विकास कार्य सम्पन्न करबाकर जनपद में ही नहीं अपितु मण्डल में नया कीर्तिमान स्थापित कर जो विशेष सराहनीय कार्य किये गये हैं
उसके लिए शासन द्वारा भेजे गए नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता व डाॅ रोशन जैकब द्वारा भी अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर की कार्य प्रणाली की मुक्त कण्ठ से सराहना की गई थी ।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन सुनील चक व अधिशाषी अधिकारी सीमा सिंह तोमर ने भी
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हम लोग बिना किसी भेदभाव के नगर का चौमुखी विकास कराकर प्रदेश में कायमगंज नगरपालिका की एक अलग विशेष पहचान बनाने का भरसक प्रयास करेंगे ।