1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद – जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कायमगंज क्षेत्र के गौवंश आश्रय स्थल शाहपुर गंगपुर का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद – जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कायमगंज क्षेत्र के गौवंश आश्रय स्थल शाहपुर गंगपुर का किया औचक निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद – जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कायमगंज क्षेत्र के गौवंश आश्रय स्थल शाहपुर गंगपुर का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज ब्लाक के गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर गंगपुर स्थित गौवंश आश्रय स्थल का जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश हेतु सभी व्यवस्थाएं बेहतर पाये जाने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भारी प्रशन्नता व्यक्त करते हुए साथ में मौजूद एसडीएम सुनील कुमार यादव, बीडीओ राहुल शंकर राय एवं ग्राम प्रधान मेघसिंह वघेल को शाबाशी देते हुए प्रशंसा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को गौशाला में मौके पर 140 गौवंश एवं 4 गौपालक मौजूद मिले।

गौवंश के रहने एवं भरण-पोषण हेतु गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना, नमक व चारा सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर पाये जाने तथा 10 वीघा में हरे चारे की व्यवस्था की जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने भारी प्रशन्नता व्यक्त की।
गौशाला के आसपास पर्याप्त जगह होने के कारण गौपालकों द्वारा गौवंश को खुले में भी चराया जाता है।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम इकलहरा, बलीपुर भगबंत एवं सादिकपुर का निरीक्षण कर मनरेगा के अंतर्गत कराये गये निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय, चक मार्ग एवं विद्यालय कायाकल्प हेतु चल रहे निर्माण का निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया।

खण्ड विकास अधिकारी की सफल मॉनीटरिंग में ग्राम प्रधानों ने स्वयं रुचि लेकर बेहतर निर्माण कार्य कराया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के साथ परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा, एसडीएम सुनील कुमार यादव, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह, बीडीओ कायमगंज राहुल शंकर राय, बीडीओ शमशाबाद विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक सतेन्द्र सिंह कटियार, मुरारी लाल गुप्ता, ग्राम प्रधान मेघसिंह वघेल आदि मौजूद रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...