1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- पत्नी और परिवार से कर दिया अलग, लगा एक साल का प्रतिबंध

मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- पत्नी और परिवार से कर दिया अलग, लगा एक साल का प्रतिबंध

By: Amit ranjan 
Updated:
मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक का सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- पत्नी और परिवार से कर दिया अलग, लगा एक साल का प्रतिबंध

नई दिल्ली : मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक को वीजा नियमों का पालन नहीं करने के मामले में एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इस फैसले के बाद कार्ल रॉक की पत्नी मनीषा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आपको बता दें कि यूट्यूबर कार्ल रॉक न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं और शादी भारत में हुई है। सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं, वहीं ट्विटर पर Anti CAA ट्रेंड कर रहा है।

भारत सरकार के फैसले के बाद न्यूजीलैंड मूल के यूट्यूबर कार्ल रॉक की पत्नी ने अपने पति को भारतीय वीजा जारी करने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पत्नी ने मांग की है कि कार्ल रॉक को जल्द वीजा दिया जाए जिससे वो भारत की यात्रा कर सके।

क्या सीएए के विरोध में उनकी यात्रा और इस विषय पर उनके पोस्ट ब्लैकलिस्टिंग का कारण हो सकते हैं? यह पूछे जाने पर कार्ल रॉक ने दावा किया कि उनकी पत्नी का परिवार भारत से इतना प्यार करता था कि न्यूजीलैंड जाने के बारे में भी विचार नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा मेरी पत्नी सिविल सेवा की परीक्षा में बैठी है और मैंने खुद दिल्ली में दो बार प्लाज्मा डोनेट किया है। हालांकि लोग कार्ल रॉक को सीएए प्रदर्शन की याद दिला रहे हैं।

वहीं एक यूजर ने लिखा है कि उसने सीएए विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होकर और टूरिस्ट वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि टूरिस्ट वीजा पर बिजनस ठीक नहीं।

वहीं कुछ यूजर ने लिखा है कि वापस न्यूजीलैंड लौट जाइए। कार्ल एडवर्ड राइस जो कार्ल रॉक के नाम से मशहूर हैं उन पर टूरिस्ट वीजा के नाम पर कारोबार करने का आरोप है। वहीं दूसरी ओर कार्ल रॉक ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से उनको देश में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्हें पत्नी और परिवार से अलग कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...