1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद, तीन आतंकी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद, तीन आतंकी ढ़ेर

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद, तीन आतंकी ढ़ेर

नई दिल्ली : गुपकार नेताओं द्वारा पाकिस्तानी राग छेड़ने के बाद एक बार फिर आतंकियों के हौसले बुलंद हो गये है और वे सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ कर रहे है। सुरक्षाबलों को इस बात की खबर मिली की जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर समेत तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराये, जिनकी पहचान लश्कर के आतंकियों के तौर पर हुई है। अभी इस बात को लेकर जानकारी नहीं है कि मारे गए आतंकियों में कोई विदेशी आतंकी भी है। अभी भी सुरक्षाबलों को कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इन्हीं आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।

दुखद खबर यह है कि इस मुठभेड़ एक सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं एक दूसरे जवान को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शहीद जवान हवलदार का नाम हवलदार काशी राव है। शहीद हवलदार काशी राव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।

वहीं, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...