1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक सेना अधिकारी और 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक सेना अधिकारी और 2 जवान शहीद

Encounter underway between Army and terrorists in Jammu and Kashmir's Poonch sector, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी। एक सेना अधिकारी सहित दो जवान शहीद। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने किया हमला।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक सेना अधिकारी और 2 जवान शहीद

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के लगातार बढ़ते गतिविधि के बीच सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। जिससे उन्हें सबक सिखाया जा सकें। अपने इसी ऑपरेशन के तहत सेना ने पुंछ जिले मेंढर सब-डिविजन में आतंकियों के खिलाफ भिम्बरी गली में ऑपरेशन चलाया। यहां आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठबेड़ में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) के साथ ही दो जवान शहीद हो गए।

शहीद होने वाले का नाम सिपाही विक्रम सिंह नेगी और सिपाही योगम्बर सिंह है। खबरों की मानें तो ये दोनों जवान एनकाउंटर के दौरान बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में इन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी भारतीय सेना की तरफ से दी गई है। इसके बाद अब तक कुल आठ जवान शहीद हो चुके हैं। आपको बता दें कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन 11 अक्टूबर से ही जारी है।

बता दें कि इससे पहले, पुंछ राजौरी के थाना मंडू में एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। तब अधिकारियों ने बताया था कि सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट इलाके में डेरा की गली (डीकेजी) के पास एक गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सैनिक शहीद हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, सेना और पुलिस ने नियंत्रण रेखा पार कर आए आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया था।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पुंछ जिले में सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल आतंकवादी दो से तीन महीने से इलाके में थे। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में आतंकी वारदातों में तेजी देखी गई है। सुरक्षाबलों ने भी मात्र दो हफ्ते में 10 आतंकियों को मार गिराया है। बुधवार को ही सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर शम सोफी को पुलवामा के त्राल इलाके में मार गिराया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...