पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आग्रह करते हुए कहा है कि वह आर्थिक पैकेज पर पुर्नविचार करें और लोगों के खाते में सीधी मदद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार को लाॅकडाउन को समझदारी व सावधानी के साथ खोलने की जरूरत है।
राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, जो पैकेज होना चाहिए था वो कर्ज का पैकेज नहीं होना चाहिए था। सरकार के इस फैसले पर मेरी निराशा है आज किसानों, मजदूरों और गरीबों के खाते में सीधे पैसे डालने की जरूरत है। इस वक्त किसानों, मजदूरों और गरीबों को कर्ज की नहीं पैसे की जरूरत है।
राहुल गांधी ने कहा, मैं विनती करता हूं कि नरेंद्र मोदी को पैकेज पर दोबारा से विचार करना चाहिए। किसानों और मजदूरों को सीधे पैसे देने के बारे में सोचना चाहिए।