1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक बार फिर असम में महसूस किये गये भूकप के झटके, सड़कों पर उतरे लोग

देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक बार फिर असम में महसूस किये गये भूकप के झटके, सड़कों पर उतरे लोग

By: Amit ranjan 
Updated:
देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक बार फिर असम में महसूस किये गये भूकप के झटके, सड़कों पर उतरे लोग

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच असम से लगातार भूकंप के झटके की खबरें सामने आ रही है, जिससे लोगों में काफी दहशत है। इसी दहशत के बीच एक बार फिर असम में सोमवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। जिसकी जानकारी मिलते ही लोग घरों से सड़कों पर उतर आये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से मिली जानकारी के मुताबिक असम के नगौन में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल असम के नगौन में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि असम वालों के लिए बीते कुछ दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। यहां अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पहले 6.2 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। जिसमें कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ था, हालांकि कई जगह मकानों में दरार जरूर आ गई थी।

 

इस बड़े भूकंप के बाद असम में कई छोटे आफ्टर शॉक आए, इस दौरान एक हफ्ते के भीतर धरती कई बार डोली थी। हालांकि, हर बार ये पैमाना कम ही था। अब सोमवार को फिर असम में ऐसा ही हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...