देवरिया: उत्तर प्रदेश की देवरिया विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी करीब 18 हजार से ज्यादा मतों से यह जीत हासिल की है।
हालांकि, जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। उधर, निर्णायक बढ़त के बाद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ सत्य प्रकाश के घर पहुंच गए और जश्न शुरू हो गया।
10 नवंबर सुबह 8 बजे से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में शुरू हुई मतगणना अब समाप्त हो गई है। सुबह से ही इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी बढ़त लेकर चले थे। शाम होते-होते भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने निर्णायक बढ़त कर ली थी।
बता दें कि, 30वें चक्र तक की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 18595 मतों से अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे थे।
तो वहीं, अब जानकारी मिल रही है कि भाजपा के उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने करीब 18314 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को 59277 मत मिले है।
जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी 40963 मत मिले है। उधर निर्णायक जीत के बाद कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ सत्य प्रकाश के घर पहुंच गए और जश्न शुरू हो गया।