नई दिल्ली : द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, जिन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। बता दें कि, स्टालिन गृह के अलावा सार्वजनिक व सामान्य प्रशासन समेत अखिल भारतीय सेवाएं और अन्य विभाग संभालेंगे। आपको बता दें कि स्टालिन के मंत्रिमंडल में उनके साथ 33 सदस्य होंगे। इन 33 सदस्यों में 15 पहली बार मंत्री बनेंगे।
वहीं, स्टालिन ने दपरईमुरुगन जैसे वरिष्ठ नेताओं को इस मंत्रिमंडल में बरकरार रखा है, जो जल संसाधन मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। बता दें कि इससे पहले वाली सरकार 2006-11 में दपरईमुरुगन लोक निर्माण मंत्री के पद पर थे।
सुबर्मण्यन को दिया गया स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग
आपको बता दें कि, दुरुईमुरुगन उन 18 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें इस बार भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं, चेन्नई के पूर्व मेयर एम सुब्रमण्यन और पार्टी के नेता पी. के. सेकराबाबू पहली बार मंत्री बनेंगे। जानकारी के मुताबिक, सुब्रमण्यन को स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग दिया गया तो वहीं, सेकरबाबू को हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रबंधन विभाग दिया गया।
Chennai: DMK Chief MK Stalin takes oath as the Chief Minister of Tamil Nadu.
He is being administered the oath by Governor Banwarilal Purohit pic.twitter.com/e8IZT1aNFz
— ANI (@ANI) May 7, 2021
स्टालिन के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 33 मंत्रियों के नाम :-
पी के सेकरबाबू, एस एस नसर, चेन्नई के पूर्व मेयर सुब्रमण्यन, द्रमुक पूर्व सचेतक और सखापानी, पी मूर्ति, आर गांधी, एस एस शिवशंकर, पलानीवेल त्यागराजन, अनिबल महेश मोय्यामोजी, शिवा वी मयनाथन, सीवी गणेशन और टी मनो थांगराज हैं। आपको बता दें कि मंत्रिमंडल में दो महिला प्रतिनिधि भी शामिले हैं जिनमें पूर्व मंत्री सुश्री गीता जीवन और एन क्लायविजी सेल्वराज हैं।