1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. श्रीनगर के श्री शंकराचार्य जी मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

श्रीनगर के श्री शंकराचार्य जी मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
श्रीनगर के श्री शंकराचार्य जी मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

जम्मू-कश्मीर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीनगर के श्री शंकराचार्य जी मंदिर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोग बढ़े धूम-धाम से इस पावन अवसर को मना रहे हैं। महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी में ही मनाया जाता है।

इस दिन देशभर में महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिलती है। मंदिरों और शिवालयों में भगवान भोले के भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। हर तरफ बम बम भोले के जयकारे लग रहे हैं। शिवभक्त जल, दूध, बेल पत्र चढ़ाकर भगवान भोले को मना रहे हैं।

माना जाता है कि, इस दिन शिव जी का प्राकट्य हुआ था। इसके अलावा शिव जी का विवाह भी इस दिन माना जाता है. इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। इस दिन व्रत , उपवास , मंत्रजाप तथा रात्रि जागरण का विशेष महत्व है।

बता दे कि, महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को 26 घंटे सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। यह योग हर प्रकार की सिद्धि देने वाला माना जाता है। माना जाता है कि, इस योग में भगवान शिव का अभिषेक करने से घर में सुख समृद्धि रहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...