1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. घोटाला में नाम सामने आने के बावजूद भी ममता ने बनाया मंत्री, अब बढ़ी मुसीबत, जाना पड़ सकता है जेल !

घोटाला में नाम सामने आने के बावजूद भी ममता ने बनाया मंत्री, अब बढ़ी मुसीबत, जाना पड़ सकता है जेल !

By: Amit ranjan 
Updated:
घोटाला में नाम सामने आने के बावजूद भी ममता ने बनाया मंत्री, अब बढ़ी मुसीबत, जाना पड़ सकता है जेल !

नई दिल्ली : देश के बहुचर्चित घोटालों में से एक शारदा घोटाला तो आपको याद ही होगा, जिसने ना जानें कितने लोगों के पैसे और सपनों को डुबो दिया। हालांकि इस घोटाले के कई साल गुजर गये लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं आया। क्योंकि इस घोटाले में पश्चिम बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी और एक बार फिर ममता सरकार में मंत्री बनें फिरहाद हाकिम समेत कई टीएमसी नेता का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि सोमवार को इसी घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ने मंत्री फिरहाद हाकिम के घर छापेमारी की है। वहीं इसी घोटाले संबंधित पूछताछ के सिलसिले में सीबीआई फिरहाद हकीम के अलावा सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को अपने दफ्तर लेकर गई है।

बता दें कि 9 मई को राज्यपाल जगदीप घनखड़ ने टीएमसी के इन चारों नेताओं के खिलाफ सीबीआई केस चलाने की इजाजत दे दी थी। पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में शारदा स्कैम और नारदा स्कैम लगातार चल रहे हैं। इन मामलों की सीबीआई जांच भी कर रही है। अलग-अलग नेताओं के नाम इन मामलों में आए हैं। इन नेताओं के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाया जाए इसको लेकर राज्यपाल से अनुमति ली गई थी।

नारदा घोटाला क्या है?

बता दें कि बंगाल में साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक हुए थे। इन स्टिंग्स में टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक की तरह दिखने वाले व्यक्तियों को कंपनी के प्रतिनिधियों से रुपए लेते दिखाया गया था। स्टिंग ऑपरेशन कथित तौर पर नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था। स्टिंग्स सामने आने के बाद राज्य में खूब बवाल मचा और मामला हाई कोर्ट पहुंचा। जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। इस स्टिंग में ही फिरहाद हाशमी सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा और पूर्व मेयर सोवन चटर्जी का नाम सामने आया था।

सूत्रों की मानें तो इस घोटाले संबंधित पूछताछ के लिए सीबीआई ममता के इन करीबियों को अपने हिरासत में भी ले सकती है, जिससे लगातार तीसरी बार बनें पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ सकती है। क्योंकि कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि इस घोटाले में अप्रत्यक्ष रूप से ममता भी शामिल है। जिसके साबित होने के बाद ममता के साथ-साथ उनके इन करीबियों को भी जेल जाना पड़ सकता है।

खैर बात जो हो, लेकिन अभी हमें इस घोटाले के परिणाम के लिए सीबीआई के पूछताछ और उनके जांच-पड़ताल के रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...