1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली हिंसा: डोभाल ने संभाला मोर्चा, देर रात इन इलाकों का लिया जायजा

दिल्ली हिंसा: डोभाल ने संभाला मोर्चा, देर रात इन इलाकों का लिया जायजा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा: डोभाल ने संभाला मोर्चा, देर रात इन इलाकों का लिया जायजा

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हो रहे हिंसा को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को जिम्मेदारी सैंप दी गई है। वह प्रधानमंत्री और कैबिनेट को दिल्ली के हालात के बारे में जानकारी देंगे। कल रात जाफराबाद, सीलमपुर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अन्य इलाकों का डोभाल ने दौरा किया था। वहां उन्होंने विभिन्न समुदायों के नेताओं से भी मिलकर बातचीत की थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राजधानी में कानून व्यवस्था की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तौनाती कर दी गई है। पुलिस को स्थिति नियंत्रण के लिए खुली छूट दे दी गई है।

बताते चले कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ फिर हिंसा भड़क गई, जहां उपद्रवियों ने पथराव किया, दुकानों में तोड़फोड़, फायरिंग और आगजनी की। कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया।

वहीं, इस हिंसा में एक हेड कांस्टेबल समेत अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 186 लोग घायल हैं। वहीं, अजित डोभाल हालात का जायजा लेने के लिए देर रात करीब 11 बजे सीलमपुर स्थित नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...