1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ हो FIR- दिल्ली हाई कोर्ट

भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ हो FIR- दिल्ली हाई कोर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भड़काऊ भाषण देने वाले नेताओं के खिलाफ हो FIR- दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली में हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। हिंसा के चलते दिल्ली दिन-प्रतिदिन जल रहीं है। बता दें हिंसा में अभी तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा के बाद दिल्ली के अधिकतर इलाकों में तनावपूर्ण शांति है।

हालांकि, गोकुलपुरी इलाके में थोड़ी हिंसा हुई है, यहां के कबाड़ी बाजार में उपदर्वियों ने आग लगा दी। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पुलिस से हाला नहीं संभल रहे हैं। उन्होंने सेना को बुलाने की मांग की है। इस हिंसा में घायलों की तादाद 200 के पार है।

वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब राजधानी में कानून व्यवस्था की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तौनाती कर दी गई है। पुलिस को स्थिति नियंत्रण के लिए खुली छूट दे दी गई है।

बताते चले कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ फिर हिंसा भड़क गई, जहां उपद्रवियों ने पथराव किया, दुकानों में तोड़फोड़, फायरिंग और आगजनी की। कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...