राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो चुकी है। वहीं ग्यारह फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएगे। जिसके लिए वोटिंग की गिनती जारी है। रुझोनों के आने के बाद आम आदमी पार्टी दोबरा से दिल्ली में बहुमत से सरकार बना सकती है। बीजेपी तीस सीटों के आस पास नजर आ रही है।
चुनाव के रुझानों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, जनता के फैसले को स्वीकार करते है। क्योंकि जनता मालिक है। बीजेपी ने हमेशा देश और देशवासियों के लिए काम किया है। यह लोकतंत्रिक देश है यह सिर्फ किसी पार्टी की बाल्की जनता की चलती है वह चाहे किसी पार्टी के उम्मीदवारों को अपना वोट देकर एक सरकार चुनती है। साथ ही उन्होंने कहा कि, आने वाले चुनावों में वहीं पार्टी सत्ता की कुर्सी पर बैठेगी जो जनता के हित के बारे में सोचेगी।
साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि जनता के फैसले का हम सम्मान करते है। आने वाले चुनाव में बीजेपी अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेगी की वह लोगों तक अपनी बात ठीक तरह से पहुंचा सकें। ताकी कोई और पार्टी गलत अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित न करें।आपको बता दें कि, 2020 के दिल्ली चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था।