1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव: जानिए कौन किस सीट से चल रहा आगे

दिल्ली चुनाव: जानिए कौन किस सीट से चल रहा आगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: जानिए कौन किस सीट से चल रहा आगे

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) 50 सीटों से आगे है। वहीं आठ फरवरी को चुनाव खत्म होने के बाद सभी एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी सरकार बनने के दावा किया था। बीजेपी 30 सीटों के आस-पास अपनी जगह बनाई हुई है। वहीं कांग्रेस पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।

 70 सीटों में कौन आगे चल रहा है

1)आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शरद चौहान दिल्ली के नरेला सीट से आगे चल रहे है। 2) बुराड़ी से संजीव झा आप उम्मीदवार आगे चल रहे है। 3) तिमारपुर से आप प्रत्याशी दिलीप पांडे आगे चल रहे  है। 4) आदर्श नगर से आप नेता पवन शर्मा आगे है। 5) बादली से आप नेता अजेश यादव आगे है। 6) रिठाला से आप नेता महिंदर गोयल आगे है। 7) बवाना (एससी) से आप उम्मीदवार जय भगवान उपकार पीछे चल रहे है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार रवींद्र कुमार इंद्रराज आगे चल रहे है। 8) मुंडका से आप उम्मीदवार पीछे है। बीजेपी उम्मीदवार आगे है।

9) किराड़ी से आप प्रत्याशी रितुराज झा आगे चल रही है। 10) सुलतानपुर माजरा (एससी) से आप उम्मीदवार मुकेश कुमार अहलावत आगे है। 11) नागलोई जाट से आप प्रत्याशी रघुविंदर शौकीन आगे चल रही है। 12) मंगोलपुरी (एसी) आप प्रत्याशी राखी बिड़ला आगे है। 13) रोहिणी से बीजेपी उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता आगे है।

14) शालीमार बाग से बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता आगे है। 15) शकुर बस्ती से बीजेपी प्रत्याशी एससी वत्स आगे है। 16) त्रिनगर से आप उम्मीदावार प्रीति तोमर आगे है। 17) वजीरपुर से आप प्रत्याशी राजेश गुप्ता आगे है। 18) मॉडल टाउन से बीजेपी प्रत्याशी कपिल मिश्रा आगे है। 19) सदर बाजार से आप उम्मीदवार सोम दत्त आगे है। 20) चांदनी चौक से आप प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह सावने आगे चल रहे है। 21) मटिया महल से आप उम्मीदवार आगे है।

22) बल्लीमारान  से आप उम्मीदवार इमरान हुसैन आगे चल रहे है। 23) करोल बाग (एससी) से आप उम्मीदवार विशेष रवि आगे है। 24) पटेल नगर (एससी) से आप प्रत्याशी राज कुमार आनंद आगे है। 25) मोती नगर से आप उम्मीदवार शिव चरण गोयल आगे है। 26) मादीपुर (एससी) से आप प्रत्याशी गिरिश सोनी आगे चल रहे है। 27) राजौरी गार्डन से आप उम्मीदवार आगे। 28) हरिनगर से बीजेपी उम्मीदवार तेजेन्द्रपाल बग्गा आगे है। 29) तेजेन्द्रपाल बग्गा से आप उम्मीदवार जरनैल सिंह आगे चल रहे है।  30) जनकपुरी से बीजेपी प्रत्याशी आशीष सूद आगे है। 31) विकासपुरी से आप उम्मीदवार महिंदर यादव आगे है।

32) उत्तम नगर से आप प्रत्याशी नरेश बाल्यान आगे है। 33) द्वारका से आप उम्मीदवार विनय कुमार मिश्रा आगे है। 34) मटियाला से आप प्रत्याशी गुलाब सिंह यादव आगे है। 35) नजफगढ़ से आप उम्मीदवार कैलाश गहलोत आगे चल रहे है। 36) बिजवासन से बीजेपी उम्मीदवार बी एस जून आगे। 37) पालम से आप प्रत्याशी भावना गौड़ आगे। 38) दिल्ली कैंट से बीजेपी उम्मीदवार मनीष सिंह आगे। 39) राजेंद्र नगर से आप कैंडिडेट राघव चड्ढा आगे। 40) नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे है। 41) जंगपुरा से आप कैंडिडेट आगे।

42) कस्तूरबा नगर से आप उम्मीदवार मदन लाल आगे है। 43) मालवीय नगर से आप उम्मीदवार आगे। 44) आर के पुरम से आप प्रत्याशी प्रमिला टोकस आगे है। 45) महरौली से आप उम्मीदवार नरेश यादव आगे है। 46) छतरपुर से आप उम्मीदवार करतार सिंह तंवर आगे। 47) देवली (एससी) से आप प्रत्याशी प्रकाश जरवाल आगे है। 48) आंबेडकर नगर से आप उम्मीदवार अजय दत्त आगे है। 49) संगम विहार आप कैंडिडेट दिनेश मोहनिया आगे है। 50) ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज आगे।

51) कालकाजी से आप नेता आतिशा आगे है। 52) तुगलकाबाद से आप उम्मीदवार सही राम पहलवान आगे है। 53) बदरपुर से आप नेता राम सिंह नेताजी आगे है। 54) ओखला से आप आगे।  55) त्रिलोकपुरी (एससी) से आप उम्मीदवार आगे चल रहा है। 56) कोंडली (एससी आप प्रत्याशी आगे। 57) पटपड़गंज बीजेपी आगे। 58) लक्ष्मी नगर से बीजेपी अभय कुमार वर्मा आगे। 59) विश्वास नगर बीजेपी ओपी शर्मा आगे है। 60) कृष्णा नगर बीजेपी उम्मीदवार अनिल गोयल आगे है। 61) गांधी नगर से आप नवीन चौधरी (दीपू) आगे।

62) शाहदरा से आप उम्मीदवार राम निवास गोयल आगे। 63) सीमापुरी (एससी) से आप उम्मीदवार आगे। 64) रोहतास नगर से आप प्रत्याशी आगे। 65) सीलमपुर से आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान आगे। 66) घोंडा से बीजेपी उम्मीदवार अजय महावर आगे। 67) बाबरपुर से आप उम्मीदवार गोपाल राय आगे है। 68) गोकलपुर (एससी) से आप कैंडिडेट चौधरी सुरेंद्र कुमार आगे चल रहा है। 69) मुस्तफाबाद से बीजेपी कैंडिडेट जगदीश प्रधान आगे। 70) करावल नगर से बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट आगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...