1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव: पार्टी कार्यालय पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली चुनाव: पार्टी कार्यालय पहुंचे केजरीवाल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: पार्टी कार्यालय पहुंचे केजरीवाल

राजधानी दिल्ली के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आठ  फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज वोटो की गीनती हो रही है।  जिससे यह साफ होगा कि दिल्ली दंगल 2020 में किसका मंगल होता है। बता दें कि, सभी एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी सरकार बनने का दावा कर चुकी है।

वहीं शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल के नतीजे सच होते दिखाई दे रहे हैं। रुझानों में आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर लीड कर रही है। इस तरह के नतीजे की संभावना से पार्टी के कार्यकर्ता काफी खुश हैं। पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी है। अरविंद केजरीवाल भी पार्टी दफ्तर पहुंच चुके हैं।

लेकिन अगर बात 2015 विधानसभा चुनाव की करें तो उस वक्त आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की थी। इस बार देखने यह होगा की केजरीवाल सरकार पहले की तरह प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर पा कर पाएगी।

2015 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों

2015 के विधानसभा चुनाव में  आम आदमी पार्टी को 70 सीटों में से 67 सीटें पर जीत हासिल की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेप) को 70 में केवल तीन सीटें ही मिल पाई थी। कांग्रेस का हाल अबकी बार की तरह पहले भी शून्य पर ही था।

दिल्ली दंगल 2015 में वोटिंग प्रतिशत

आम आदमी पार्टी को दिल्ली के 2015 विधानसभा चुनाव में 54 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 32.3 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके साथ कांग्रेस पार्टी को 9.7 प्रतिशत वोट मिल पाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...