दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। वहीं सभी एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी दोबारा सरकार बनने का दावा किया है। पोल्स के इन नतीजों को कांग्रेस और बीजेपी ने गलत बताया है।
साथ ही हर चुनाव की तरह इस बार के चुनाव में भी ईवीएम का मुद्दा उठ रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तरफ से ईवीएम का बहाना न ढूंढने की बात कही गई तो आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से ईवीएम की सुरक्षा पर चिंता जताई गई।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने चुनाव की मतदान होने के बाद ही ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए थे। साथ ही यह भी कहा कि, आप के कार्यकर्ता चुनाव के नतीजे जब तक घोषित नहीं होते है तब तक तमाम कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर चौकीदारी करेगे।
बता दें कि, आठ फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। कड़ी सुरक्षा के लिए ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। पूरी दिल्ली में 21 जगहों पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां सभी 70 विधानसभाओं में इस्तेमाल की गई ईवीएम को रखा गया है। आपको बताते चलें कि, ग्यारह फरवरी को विधानसभा चुवान के नतीजे घोषित किए जाएगे।