1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव: करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में मचा घमासान

दिल्ली चुनाव: करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में मचा घमासान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं में मचा घमासान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के ग्यारह फरवरी को आए नतीजों में कांग्रेस का दिल्ली की सत्ता से लगातार दूसरी बार सूपड़ा-साफ हो गया है। 70 में से एक भी सीट न मिलने पर कांग्रेस में घमासान शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनाव में फिर से प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के लिए बधाई दी।

तो वहीं, दिल्ली महिला कांग्रेस चीफ शर्मिष्ठा मुखर्जी ने उनसे तीखे सवाल पूछे डाले। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीसी चाको ने ट्विट कर कहा कि, आम आदमी पार्टी (आप) के उदय के बाद कांग्रेस कभी भी अपना वोट बैंक पाने में असमर्थ रही है।  

बता दें कि, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने नतीजे वाले दिन भी ट्वीट कर कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विभाजनकारी और केजरीवाल स्मार्ट पॉलिटिक्स कर रहे हैं तो हम (कांग्रेस) क्या कर रहे हैं?  साथ ही कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा ने कहा कि, हम फिर से दिल्ली का विधानसभा चुनाव हार गए है। आत्ममंथन बहुत हुआ अब कार्रवाई का समय है।

इसके साथ ही कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, हम सबको एकजुट होकर काम करना है और लोगों से हम मिलकर उनकी समस्या को सुनानी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि, नीचे के स्तर से संवाद नहीं होना हार के कारण हम दिल्ली चुनाव हार गए हैं। मैं अपने हिस्से की जिम्मेदारी स्वीकार करती हूं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...