1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने स्वीकार की हार

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने स्वीकार की हार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने स्वीकार की हार

राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए मतगणना जारी है। अबतक के आए रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली दोबारा बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं, चुनाव के नतीजे आने से पहले कांग्रेस ने हार मान ली है।

कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने ट्वीट कर अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह नहीं उतार पाई है जिसकी वजह से लोगों ने अपनी नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी लोगों के हित के लिए हमेशा आवाज उठाएंगी।

बता दें कि, चुनाव खत्म होने के बाद सभी एग्जिट पोल्स ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बनने का दावा किया था। वहीं बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने एग्जिट पोल के नतीजों को गलत बताया और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विट कर बीजेपी सरकार की जीत का दावा भी किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...