1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव: CM ठाकरे ने दी केजरीवाल को बधाई

दिल्ली चुनाव: CM ठाकरे ने दी केजरीवाल को बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: CM ठाकरे ने दी केजरीवाल को बधाई

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। तो वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जीत के लिए बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, दिल्ली की जीत पर मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। दिल्ली के लोगों ने बता दिया कि देश जन की बात से चलेगा ना कि मन की बात से।

साथ ही सीएम ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, हम देश प्रेमी और हमारा विरोध करने वाले देशद्रोही ऐसा मानने वाले ऐसे कुछ लोगों का भ्रम दिल्ली के लोगों ने पूरी तरह तोड़ दिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। साथ ही शपथग्रहण समारोह में सीएम उद्धव ठाकरे शामिल हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...