राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव आने के बाद बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, चुनाव के नतीजे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि, देश में बदलाव की आंधी चल रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा कोशिश करने के बाद भी वह लोगों को अपने साथ लाने में नाकाम रही है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, आने वाले चुनावों के लिए बीजेपी को सत्ता से सूपड़ा साफ करने के लिए क्षेत्रीय दलों की सभी पार्टियों को एक साथ आने की जरूरत है। देश का नागरिक बीजेपी के हत्याचारों से परेशान हो चुका है। इसलिए दिल्ली की जनता ने तो अपना फैसला बता दिया है की, उन्हें कैसी सरकार चाहिए।
आपको बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी तक औपचारिक नतीजों का ऐलान नहीं हुआ है। फिलहाल आप को 70 सीटों में से 63 सीटें मिली है। वहीं बीजेपी को सात सीटों पर ही सिमटती हुई दिख रही है। कांग्रेस पिछले चुनाव की तरह इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई है।
बता दे कि, आठ फरवरी को चुनाव की वोटिंग होने के बाद सभी एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने का दावा किया था। वहीं बीजेपी कई दिग्गज नेताओं ने एग्जिट पोल ने नतीजों को गलत बताया था।