1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कपिल मिश्रा के बदले सुर

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कपिल मिश्रा के बदले सुर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कपिल मिश्रा के बदले सुर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने दोबारा प्रचंड बहुमत से शानदार जीत हासिल की है। इस चुनाव में आप को 70 सीटों में से 62 सीटें मिली है। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 70 सीटों में से मात्र आठ सीट ही मिल पाई।

आप की शानदार जीत के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि, केजरीवाल ने लोगों को फ्री योजना देकर अपने वोट बढ़ाए है। साथ ही दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी भी अपने एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए।

दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा था कि, यह चुनाव पाकिस्तान और भारत के बीज हो रहा है। नतीजे आने के बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि, कुछ लोग दिल्ली वालों को या हिंदुओ को ताना मार रहे हैं, ये गलत हैं।

हम में जरूर कोई कमी रह गई होगी जनता तक पहुंचने में, अपनी बात पहुंचाने में, 42% वोट कम नहीं होते। एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। ये 42% वोट हमारे मुद्दों और विचारों पर हमारा विश्वास और ज्यादा मजबूत हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...