दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, आम आदमी के साथ साथ नेता और अभिनेता भी मतदान कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अरविंद केजरीवाल के हनुमान भक्त वाले बयान पर घमासान अब भी जारी है। हनुमान चालीसा और मंदिर जाने पर बीजेपी द्वारा मजाक बनाए जाने पर केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साथ है।
केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी वाले लगातार मेरा मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरे मंदिर जाने से वह अशुद्ध हो गया। मनोज तिवार ने कहा था कि केजरीवाल पूजा करने गए थे या मंदिर को अशुद्ध करने गए थे।
इसपर अरविंद केजरीवाल ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि, जब से मैंने एक TV चैनल पे हनुमान चालीसा पढ़ा है, भाजपा वाले लगातार मेरा मज़ाक़ उड़ा रहे हैं। कल मैं हनुमान मंदिर गया। आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। ये कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो
मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने जिस हाथ से जूता उारे, उसी हाथ से माला लेकर गए थे। वह पूजा करने गए थे या हनुमान जी को अशुद्ध करने गए थे? एक हाथ जूता उतारके, उसी हाथ से माला लेकर गए। क्या कर दिया? जब नकली भक्त आते हैं तो यही होता है। मैंने पंडित जी को बताया, बहुत बार हनुमान जी को धोए हैं।
मनोज तिवारी के इस बयान पर जवाब देते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा कि, दिल्ली के सीएम को इतनी अछूत भावना से देखती है बीजेपी? इससे गिरा हुआ और घटिया बयान हो नहीं सकता। अभी भी आप उस युग में हैं जहां दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता था। श्रीराम भी अब बीजेपी को नहीं बचा सकते।
बताते चले कि, दिल्ली में हो रहे मतदान के लिए अबतक केजरीवाल अपने परिवर संग वोट कर चुके हैं, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, बीजेपी के केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू सहित कई बड़े नेताओं ने मतदान किया।