1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव: केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं या मुख्य ढोंगी- गौतम गंभीर

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं या मुख्य ढोंगी- गौतम गंभीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं या मुख्य ढोंगी- गौतम गंभीर

दिल्ली में चुनावी माहौल के बीच आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच एक अलग ही सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। दोनों पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली में विकास के मुद्दे को लेकर एक दूसरे जमकर निशाना साधा रही है। वहीं बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने बीते मंगलवार को ट्वीट के जारिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा।

गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा, कमाल का मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) है ये। अन्ना हज़ारे को झूठ बोला। फिर अपने यारों को झूठ बोला। सारी सरकारों को झूठ बोला और फिर दिल्ली के हज़ारों को झूठ बोला। मुख्यमंत्री या मुख्य ढोंगी?।

वहीं गौतम गंभीर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, AAP (आम आदमी पार्टी)  का संदेश- बहला दो… या दहला दो… पर सत्ता हथिया लो। इसके साथ बीजेपी सांसद गंभीर ने कहा कि, मैं दिल्ली के युवाओं से अपील करता हूं कि 8 फ़रवरी को सिर्फ़ दिल्ली का चुनाव नहीं बाल्कि भविष्य बचाने की लड़ाई है। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे और दिल्ली को दिल्ली बनाएंगे। जय हिंद।

आपको बताते दें कि, शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच एक युवक ने वहां पर फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा किया और बताया कि, गोली चलाने वाला कपिल गुर्जर नाम का युवक आम आदमी पार्टी (आप) का समर्थक है। जिसके बाद से बीजेपी के नेता केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा रहे है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...