1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर तंज, गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी- कपिल मिश्रा

केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर तंज, गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी- कपिल मिश्रा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर तंज, गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी- कपिल मिश्रा

दिल्ली चुनाव को लेकर सियासत गर्म है और ऐसे में पार्टियां एक दूसरे पर जमकर बरस रही हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आप को कट्टर हनुमान भक्त बताया था अब इसपर राजनीति शुरु हो गई है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसपर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि हनुमान से आज लंकेश्वर भी डरते हैं।

सोमवार को एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू के दौरान केजरीवाल ने खुद को हनुमान भक्त बताते हुए हनुमान चालीसा पढ़ा था। उन्होंने कहा था कि वह बचपन से बजरंग बली के सबसे बड़े भक्त हैं। और अक्सर अपने पड़ोस और कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा के लिए जाते रहते हैं।

केजरीवाल के इस बयान पर मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि, केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत हैं। ऐसे ही एक रहना हैं। इकट्ठा रहना हैं। एक होकर वोट करना हैं। हम सबकी एकता से “20% वाली वोट बैंक” की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।

कपिल मिश्रा के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बिना नाम लिए एक ट्वीट करते हुए दिल्ली सीएम पर तंज कसते हुए लिखा कि, हनुमान जी से आज के “लंकेश्वर” भी भयभीत होते है। बोलो महाबली श्री हनुमान की जय!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...