1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और आप पर साधा निशाना, कहा- भारत जीता, शाहीन बाग हारा

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और आप पर साधा निशाना, कहा- भारत जीता, शाहीन बाग हारा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और आप पर साधा निशाना, कहा- भारत जीता, शाहीन बाग हारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शाम पांच बजे तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में 44.52 प्रतिशत मतदान हुए। लेकिन इस दौरान भी तीनों पार्टियों बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच घमासान जारी है। बीजेपी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और आप पर निशाना साधा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि, भारत जीता, शाहीन बाग हारा। कांग्रेस, कम्यूनिस्ट और अरविंद केजरीवाल उसके मुख्य संरक्षक थे, जनता ने उन्हें नकार दिया। दिल्ली में भारत माता जीतेगी, शरजील इमाम, इस्लामिक स्टेट हारेगा।

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले 55 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। इस दौरान कई बार देश विरोधी नारे लगाए गए जिसे लेकर कई नेताओं के साथ साथ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और आप पर निशाना साधा था।

आज चुनाव के ही दिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ट्विटर पर आपस में भीड़े हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से वोट डालने की अपील करते हुए एक ट्वीट किया था जिसके जवाब में ईरानी ने लिखा था कि, आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ? इसके साथ ही उन्होंने महिलाविरोधीकेजरीवाल का हैशटैग का भी इस्तेमाल किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...