1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को स्मृति ईरानी ने बताया महिला विरोधी

दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को स्मृति ईरानी ने बताया महिला विरोधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल के ट्वीट को स्मृति ईरानी ने बताया महिला विरोधी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इस वत्त वोटिंग जारी है। 11 फरवरी को यह तय हो जाएगा की दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में होगी। लेकिन इस बीच पार्टियों के बीच घमासान जारी है। दरअसल, महिलाओं को पुरुषों से चर्चा कर वोट देने की बत पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी में जुबानी जंग तेज हो गई है। ईरानी ने पलटवार के अब अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा कि पूरे घर का वोट इसबार महिलाओं ने ही तय किया है।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है। और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि, वोट डालने ज़रूर जाइये सभी महिलाओं से ख़ास अपील – जैसे आप घर की ज़िम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की ज़िम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा

इसी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखा था कि, आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है ? इसके साथ ही उन्होंने महिलाविरोधीकेजरीवाल का हैशटैग का इस्तेमाल किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...