दिल्ली विधानसभा चुनाव वोटों की काउंटिंग चल रही है। तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। 70 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। काउंटिंग में पटपड़गंज विधानसभा सीट पर सबकी नजरें हैं, यहां से डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया की किस्मत का फैसला होना है। और इस वक्त यहां से बीजेपी आगे चल रही है।

पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी इस वक्त मनीष सिसोदिया को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बनाए हुए हैं। मनीष सिसोदिया अब 13844 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जबकी बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 15271 मतों के साथ लीड कर रहे हैं।
इस सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को अपना कैंडिडेट बनाया है। रुझानों में कांग्रेस का अभी तक खाता खुलता नहीं दिख रहा है। पटपड़गंज विधानसभा सीट बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में यह बीजेपी की प्रतिष्ठा की सीट है।
बताते चलें कि, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 68 सीटों के रुझान आए हैं, आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे है, भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।