दिल्ली में मतदान जारी है 1 बजे तक लगभग 19% वोट डल चुका है। इसी बीच दिल्ली चुनाव को लेकर एक खबर सामने आई है। केंद्रिय मंत्री गिरीराज सिंह पर चुनाव के दौरान पैसे बांटने का आरोप लगा है। जिसके चलते चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से इसकी रिपोर्ट मांगी है।
बता दें शुक्रवार रात केंद्रिय मंत्री गिरीरीज सिंह रिठाला में मौजूद थे। जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन पर लोगों को पैसे बांटने और शराब बांटने का आरोप लगाया है। इसको लेकर आप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह ने गिरीराज सिंह पर आरोप लगाया। संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिठाला में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रुपये बांट रहे थे, जहां उन्हें लोगों ने पकड़ लया।