1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली: CM केजरीवाल आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात

दिल्ली: CM केजरीवाल आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली: CM केजरीवाल आज अमित शाह से करेंगे मुलाकात

राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे ग्यारह फरवरी को सामने आ गए है। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारी बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोलह फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली है। मुख्यमंत्री शपथ समारोह में दिल्ली के आम लोगों आतिथि बनकर आए थे और समारोह में अन्य राज्यों के सीएम को नहीं बुलाया गया।

सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह में शमिल होने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन किसी काम में व्यस्त होने के कारण पीएम मोदी नहीं जा पाए थे। शपथ ग्रहण समारोह में लोगों को संबोधित के दौरान सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा किया था। साथ ही उन्होंने पीएम के साथ मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करने की इच्छा जताई थी और उन्होंने पीएम से आशीर्वाद भी मांगा।

आज मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल नार्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल पहली बार अमित शाह से मिलेंगे यह मुलाकात दोनों के बीच काफी अहम मानी जा रही है।  

बता दें कि, बीजेपी के कई नेता ने चुनाव हार के बाद केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि, आप सरकार लोगों को फ्री योजना देकर लुभाने का काम किया है ताकी लोग उन्हें भारी संख्या में वोट दें। जिसपर केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा था कि, मैं सोच रहा था कि क्या मैं सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेना शुरू कर दूं? लानता है ऐसे सीएम के ऊपर। मैं अपने अस्पतालों इलाज कराने वाले लोगों से दवाइयों के पैसे लेने शुरू कर दूं? मैं अपने अस्पतालों में आने वाले मरीजों से ऑपरेशन के पैसे लेने शुरू कर दूं? जांच के पैसे लेने शुरू कर दूं? लानत है मेरी जिंदगी के ऊपर, अगर ऐसा करता हूं तो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...