1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली: AAP के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली: AAP के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली: AAP के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। 16 फरवरी को आप के मुखिया अरंविद केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री की पद ली। तो वहीं, अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट बनकर तैयार हो चुकी है।

आप के कई नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली है। अरविंद केजरीवाल के सीएम पद की शपथ लेने के बाद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की शपथ ली। वहीं आप नेता सत्येंद्र जैन फिर से मंत्री बनाए गए हैं।

आप के वरिष्ट नेता गोपाल राय पिछले कार्यकाल में श्रम और रोजगार विकास, सामान्य प्रशासन विभाग, बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बार भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कैलाश हलौत ने शपथ ली। ये पिछले कार्यकाल में परिवहन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, राजस्व, कानून एवं न्याय और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं आप नेता इमरान हुसैन ने पहले अल्लाह और फिर ईश्वर का नाम लेते हुए मंत्री पद की शपथ ली। पिछले कार्यकाल में इन्हें खाद्य एवं आपूर्ति और चुनाव विभाग संभालने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस बार भी यही जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेंद्र पाल गौतम ने रामलीला मैदान में शपथ ली है। इनके पास गुरुद्वारा इलेक्शन, अनुसूचित जाति-जनजाति व समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...