1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दीपक ठाकुर ने सोनू के लिए गाना गाया, वायरल हो गया वीडियो

दीपक ठाकुर ने सोनू के लिए गाना गाया, वायरल हो गया वीडियो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दीपक ठाकुर ने सोनू के लिए गाना गाया, वायरल हो गया वीडियो

अभिनेता सोनू सूद मजदूरों को उनके घर पहुंचाने में जी जान से लगे हुए है और यही कारण है कि कोई उन्हें भगवान् मानकर उनकी पूजा कर रहा है तो कोई उन्हें मजदूरों का मसीहा बता रहा है।

उन्होंने कुछ ही महीनों में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है जिसे हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है।

देश के कोने कोने से मुंबई लोग आते है और उन सभी को उनके घर भिजवाने का प्रयास इस बात का सबुत है कि सोनू सिर्फ पर्दे के नहीं असली लाइफ के भी हीरो है।

अब बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर ने उन्हें एक गाना समर्पित किया है। दीपक ने सोनू की तारीफ करने के लिए एक स्पेशल गाना बनाया है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दीपक ठाकुर ने ‘जय हो सूद’ गाना खुद लिखा और कम्पोज किया है। उन्होंने बताया की वो मजदूरों का दर्द समझते है और यही कारण है कि यह गाना उनके दिल से निकला है।

वीडियो शेयर करते ही यह आग की तरह फ़ैल गया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और इसे लाखों में शेयर मिल रहे है। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...