राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट के समर्थन में अब लगातार कांग्रेस का युवा खेमा सामने आ रहा है।
कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने भी एक ट्वीट कर पार्टी को इशारों-इशारों में नसीहत देने का काम किया है।
प्रिया दत्त ने लिखा, ‘एक और दोस्त ने पार्टी छोड़ दी है। सचिन और ज्योतिरादित्य दोनों के साथ ही मैंने काम किया।

ये दोनों ही मेरे अच्छे दोस्त भी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हमारी पार्टी ने बड़ी संभावनाओं वाले दो युवा नेताओं को खो दिया है।
मैं यह बिल्कुल नहीं मानती कि महत्वाकांक्षी होना गलत है। इन दोनों नेताओं ने सबसे मुश्किल दौर में कड़ी मेहनत की है।
वही अब पायलट के पास दो विकल्प बचे हैं। पहला विकल्प, पायलट बीजेपी में शामिल हो सकते हैं और दूसरा विकल्प है कि वो खुद एक पार्टी बना सकते हैं।