1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना वायरस से 800 लोगों की मौत: शी जिनपिंग को कोस रहे लोग

कोरोना वायरस से 800 लोगों की मौत: शी जिनपिंग को कोस रहे लोग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस से 800 लोगों की मौत: शी जिनपिंग को कोस रहे लोग

चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर अब सनसनीखेज खुलासे हो रहे है, चीन पर नजर रखने वाले लोगों को कहना है कि जब वुहान में कोरोनावायरस फैल रहा था तो सरकारी तंत्र ने लापरवाही बरती थी।

इस जानलेवा वायरस के कारण अब तक 811 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 37000 से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। मशहूर चीनी लेखक और वहां की राजनीति-नौकरशाही पर नजर रखने वाले शु काइझेन का मानना है कि कोरोना वायरस के बेकाबू होने में मौजूदा प्रशासनिक हालात का बड़ा योगदान है।

चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर शायद ही कोई सवाल करने की हिम्मत करता है। लेकिन मौजूदा परिदृश्य में शी की सार्वजनिक रूप से अनुपस्थिति पर लोग सवाल उठा रहे हैं। वे उनकी तस्वीर पोस्ट कर पूछे रहे हैं कि शी कहां हैं? खासतौर पर डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत के बाद तो जनता में रोष चरम पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...