महाराष्ट्र कोरोना मरीजों के लिहाज से पहले स्थान पर बना हुआ है। रोज़ 3000 से ऊपर मरीज इस राज्य में मिल रहे है। बीते एक दिन में 3721 नए मरीजों की पहचान की गयी है।
आपको बता दे कि 113 लोगों की मौत भी हुई है और मौत की संख्या 6200 को पार कर गयी है। कोरोना मरीजों की संख्या अब 135796 पर पहुंच गई है।
वही अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करे तो 67706 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं और 61793 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुंबई में 67586 कोरोना के मरीज है और 3737 कोरोना मरीजों की मौत हो गयी है। सोमवार को भी यहां 1000 से अधिक केस आये है।