दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 2,187 नये मामले सामने आये है और इसी के साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या एक लाख सात हज़ार हो गयी है लेकिन राहत की बात यह है कि दिल्ली में अब रिकवरी रेट अच्छी हो गयी है।
कल संक्रमण के कारण 45 और मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,258 हो गई लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या अब सिर्फ 21 हज़ार रह गयी है। यह संख्या 28 जून के बाद सबसे कम है।
अब तक 82,226 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं जिसके चलते मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 76 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस हिसाब से यह दर 76 फीसदी है और देश के अंदर ठीक होने वालों मरीजों की दर 62 फीसदी हो गयी है।
अधिकारी ने बताया कि आठ जुलाई तक 6.79 लाख से अधिक जांच, प्रति 10 लाख आबादी पर 35,780 जांच की गई हैं. साथ ही हर रोज 20 हजार से अधिक जांच की जा रही है।