1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना संक्रमण : तीसरे स्थान पर भारत, रूस को पीछे छोड़ दिया है

कोरोना संक्रमण : तीसरे स्थान पर भारत, रूस को पीछे छोड़ दिया है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना संक्रमण : तीसरे स्थान पर भारत, रूस को पीछे छोड़ दिया है

कोरोना वायरस संक्रमण के 6.87 लाख के आंकड़े को पार करने के साथ ही भारत ने संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद रूस को पीछे छोड़ दिया।

रूस को पीछे छोड़ भारत कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीसरे पायदान पर आ गया है। हालांकि अब भी अमेरिका और ब्राजील इस मामले में भारत से आगे हैं।

आपको बता दे कि इस लिस्ट में अब पाकिस्तान 12वें पायदान पर है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 687943 मामले है जबकि सुबह यह संख्या 673165 थी। 

ज्ञात हो, अब तक कुल 418716 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 19528 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 249630 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...