1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शर्मनाक! अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर सोने को मजबूर हुआ कोरोना मरीज, हालत चिंताजनक

शर्मनाक! अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर सोने को मजबूर हुआ कोरोना मरीज, हालत चिंताजनक

By: Amit ranjan 
Updated:
शर्मनाक! अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर सोने को मजबूर हुआ कोरोना मरीज, हालत चिंताजनक

नई दिल्ली : कोरोना के नई लहर में देश के स्वास्थ महकमा की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है, एक तरफ जहां ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर कोरोना मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर अस्पताल व्यवस्था भी जवाब देता नजर आ रहा है। जिसका सबसे कारण है अस्पताल में बेड का ना होना। दरअसल कोरोना मरीजों के लगातार बढ़ती संख्या से अस्पतालों के बेड कम पड़ते नजर आ रहे है, जिस कारण कोरोना मरीज फुटपाथ पर ही सोने को मजबूर हो रहे है।

एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला विडियो कर्नाटक के बीदर से सामने आया है, जिसमें अस्पताल के बाहर कोविड मरीज फुटपाथ पर लेटा हुआ है। क्योंकि अस्पताल में बेड्स नहीं हैं, इसलिए मरीजों को बाहर इंतजार करना पड़ रहा है और वो फुटपाथ पर ही लेट जा रहे हैं।

आपको बता दें कि ये तस्वीर है बीदर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बाहर की, जिसके वायरल होने के बाद जब पत्रकारों ने राज्य के स्वास्थ मंत्री के. सुधाकर से पूछा तो, उन्होंने कहा कि BRIMS जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है, लेकिन वहां पर भी मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। लगातार बेड्स की संख्या को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर बीदर के डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि जिले में बेड्स का संकट नहीं है, जिन मरीजों को बेड्स की जरूरत है उन्हें मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि BRIMS के पुराने अस्पताल में 450, नए अस्पताल में 550 बेड्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं, गलत जानकारी फैलाने वालों पर एक्शन लेने की भी बात कही है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में कोरोना के कारण हालात इतने खराब हैं कि बीते दिन ही मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने कहा था कि अब संकट बेकाबू हो गया है और हऱ घर में कोरोना के मरीज हैं। कर्नाटक में इस वक्त 2 लाख के करीब कोविड के एक्विट मरीज हैं। आपको बता दें कि बुधवार को ही बीदर में 202 नए कोरोना के मामले सामने आए, जिसके बाद कुल केस की संख्या 14 हजार से अधिक हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में यहां पांच लोगों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...